समग्र समाचार सेवा
बेगूसराय,15जून। बिहार के बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामना है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। जानकारी के मुताबिक यहां एक मवेशी डॉक्टर की जबरन अपहरण कर शादी कराई गई है। इस संबध में परिजनों का आरोप है कि सोमवार को डॉक्टर घर से मवेशियों का इलाज करने निकला था। रास्ते में उसका अपहरण किया गया और मंदिर में शादी करा दी गई। लड़के वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस डॉक्टर की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है।
बता दें कि यह मामला तेघरा थाना क्षेत्र के पिढोली गांव का है। यहां के निवासी सुबोध कुमार झा ने अपने बेटे डॉक्टर सत्यम कुमार का अपहरण कर शादी करने का लिखित आवेदन पुलिस को दी है। उनका कहना है कि सत्यम कुमार को मवेशी का इलाज करने के लिए हसनपुर गांव के विजय सिंह ने बुलाया था। उसके बाद उसका अपहरण कर लिया और जबरन शादी करा दी गई।
जहां एक तरफ इस मामलों को लेकर पुलिस अभी तक कोई जानकारी इकट्ठा नही कर पाई है वहीं दूसरी तरफ इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सत्यम मंदिर में शादी के लिए बैठा हुआ है। सत्यम के बगल में शादी के जोड़े में लड़की है और उसकी शादी कराई जा रही है। अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि सत्यम वहां अपनी मर्जी से गया है या उसकी जबरन शादी कराई जा रही है। सत्यम की बरामदगी के बाद ही पूरा मामला साफ होगा कि उसकी शादी जबरन हुई है या उसकी मर्जी से।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
