समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 4 जुलाई। बॉलीवुड की दो पॉपुलर अभिनेत्रियों में सोशल वॉर छिड़ गई है. इंस्टाग्राम पर भूमि पेडनेकर की सुपरहॉट फोटो देख हुमा कुरैशी ने उन्हें ‘कॉपी कैट’ तक कह दिया. इस बात से खफा भूमि पेडनेकर के फैंस ने हुमा की जमकर क्लास लगाई है. भूमि ने अपने हालिया फोटोशूट से कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वो ऑरेंज बिकिनी टॉप, मैचिंग पैंट और प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रही हैं. एक तरफ जहां भूमि की तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं, वहीं कुरैशी ने उन पर पोज कॉपी करने का आरोप लगा दिया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
पोस्ट की गई पहली फोटो में भूमि पेडनेकर ने अपना चेहरा दूसरी साइड घुमाया और अपनी आंखें बंद कर मुस्कुरा रही हैं. वो सिर के साइड में हाथ रखकर पोज देती नजर आ रही थीं. दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस को अपना चेहरा ढंकते हुए और आंखें बंद करके मुस्कुराते हुए देखा गया. दो तस्वीरों में भूमि ने अलग-अलग पोज दिए. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बर्थडे मंथ.’ भूमि के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक, जमकर कमेंट कर रहे हैं.
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भूमि की बहन समीक्षा पेडनेकर ने कमेंट में लिखा, ‘माई लॉबस्टर.’ वहीं, हुमा ने कमेंट में लिखा, ‘कॉपी कैट.’ इसके साथ उन्होंने एक फनी इमोजी भी शेयर की. इसके जवाब में भूमि ने रेड हार्ट और केकड़े का इमोजी शेयर किया. हालांकि ये एक हेल्दी फाइट थी, हुमा और भूमि एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं. दरअसल, हुमा ने भी हाल ही में भूमि जैसा पोज देते हुए एक फोटोशूट करवाया था. भूमि को भी उसी पोज में देखकर हुमा ने सबके सामने उनकी टांग खिंचाई कर दी.
हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी वार, एक दूसरे की जमकर लगाई क्लास
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
