सुनिल सौरभ
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20जुलाई। फिल्म निर्देशक व पूर्व पत्रकार अविनाश दास की मुश्किलें बढ़ गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने फिल्म निर्देशक व पूर्व पत्रकार अविनाश दास को हिरासत में लिया है। डीसीपी क्राइम ब्रांच चैतन्य मंडलिक ने फिल्म निर्देशक व पूर्व पत्रकार अविनाश दास को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अविनाश दास को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई से हिरासत में लिया है। बता दें कि गुजरात पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ तस्वीर ट्विटर पर साझा करने के मामले में फिल्म निर्माता अविनाश दास को मंगलवार को मुंबई से हिरासत में लिया है। अधिकारी ने कहा कि उसे आगे की कार्रवाई के लिए अहमदाबाद लाया जा रहा है। शहर की अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त डी पी चुडास्मा ने कहा हमने दास को मंगलवार को मुंबई से हिरासत में लिया। हमारी टीम उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अहमदाबाद ला रही है।
अहमदाबाद अपराध शाखा ने दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 469 (जालसाजी) के साथ-साथ राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर राष्ट्रीय ध्वज पहने एक महिला की एक और तस्वीर भी पोस्ट किया था। बता दें कि अहमदाबाद की अपराध शाखा (Crime Branch) ने फिल्म निर्देशक अविनाश दास के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले के खिलाफ अविनाश दास ने कोर्ट ने अग्रिम याचिका दाखिल की थी। लेकिन सेशन कोर्ट ने फिल्म निर्देशक अविनाश की याचिका को खारिज कर दिया था।
हिरासत में लिए गए फिल्म निर्देशक व पूर्व पत्रकार अविनाश दास, गृहमंत्री को लेकर डाला था विवादित पोस्ट
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
