समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21सितंबर। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट पर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की तरफ से लगाई गईं पाबंदियां 29 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई हैं. इसका मतलब यह हुआ कि स्पाइसजेट को फिलहाल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही उड़ानों का संचालन करना पड़ेगा. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने कहा कि सावधानी के नाते SpiceJet Airlines को फिलहाल सीमित संख्या में ही फ्लाइट्स का संचालन करना होगा.
मालूम हो कि स्पाइसजेट के विमानों में आई कई तकनीकी खामियों की वजह से DGCA ने बीते जुलाई महीने में आठ हफ्तों के लिए स्वीकृत उड़ानों में से सिर्फ 50 फीसदी के संचालन का ही आदेश दिया था. डीजीसीए ने एयरलाइंस में तकनीकी खामियों को लेकर स्पाइसजेट को नोटिस भी जारी किया था. अब इस आदेश को विमान नियामक ने 29 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है.
एक दिन पहले स्पाइसजेट (SpiceJet) ने अपने 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया है. किफायती विमानन सेवा कंपनी ने यह कदम लागत को सुसंगत करने के अस्थायी उपाय के तहत उठाया गया है. स्पाइसजेट ने बयान में कहा, ‘यह उपाय एयरलाइन की किसी कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं करने की नीति के अनुरूप है. कोविड महामारी के दौरान भी एयरलाइन ने कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला था. इस कदम से पायलटों की संख्या को विमानों के बेड़े से सुसंगत किया जा सकेगा.’
29 अक्टूबर तक बढ़ाई गईं स्पाइसजेट की पाबंदियां, 50% क्षमता के साथ ही करना होगा उड़ानों का संचालन
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
