समग्र समाचार सेवा
दिल्ली/चंडीगढ़/फरीदाबाद, 28अक्टूबर। आज फरीदाबाद के एनआईटी बस अड्डे का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया जिसपर एन.आई.टी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचकर सरकार झूठी वाहवाही लूट रही है। सरकार फरीदाबाद के लोगों को बताए कि कितने में उन्होंने इस बस स्टेंड को प्राईवेट कम्पनी को बेचा है, किस कम्पनी को बेचा है इसमें कितनी दुकानें सरकार की है और कितनी प्राईवेट कम्पनी की है। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि 70 साल में जो भी देश-प्रदेश की पूंजी बनी यह भाजपा सरकार उसे बेचने का काम कर रही है। PPP मॉडल के नाम पर अरबों रुपये की यह संपत्ति सरकार ने निजी हाथों में बेच डाली है, और ऐसे ही 5 और बस अड्डों को बेचने की योजना है।
सरकारी संपत्तियों को बेचकर झूठी वाहवाही लूट रही है सरकार: नीरज शर्मा
Previous Articleराजस्थान पुलिस को मिला नया मुखिया, IPS उमेश मिश्रा बने नए डीजीपी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
