समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जनवरी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने एक गाइडलाइन जारी की है। जिसमें यह बताया गया है कि किन-किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होता है। टोल टैक्स छूट का फायदा मिलने वाली की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट से आपको पता चल जाएगा कि किन-किन लोगों को भारत में टोल टैक्स नहीं देना होता है। टोल टैक्स नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से वसूला जाता है। दोपहिया वाहन खरीदते समय ही ग्राहकों से रोड टैक्स ले लिया जाता है। हाइवे पर दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। वहीं हाइवे पर चार पहिया वाहन से सफर करते हैं तो टोल टैक्स देना होता है। इन लोगों को नहीं देना होता टोल टैक्स भारत के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, मुख्य न्यायाधीश, उपराष्ट्रपति, राज्य के राज्यपाल, संघ के कैबिनेट मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जज, लोक सभा के अध्यक्ष, संघ राज्य मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल, किसी राज्य की विधान सभा के अध्यक्ष, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, किसी राज्य की विधान परिषद के अध्यक्ष, भारत सरकार के सचिव, संसद सदस्य, आर्मी कमांडर ,वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, संबंधित राज्य के भीतर एक राज्य सरकार के मुख्य सचिव, किसी राज्य की विधान सभा के सदस्य, राजकीय यात्रा पर विदेशी गणमान्य लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होता है। दक्षिण भारतीय राज्यों को नितिन गडकरी आज देंगे सौगात, एलिवेटेड हाईवे सहित अन्य नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन SMS से चेक करें टोल टैक्स लिस्ट SMS के जरिए भी आप टोल टैक्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से TIS < Toll Plaza ID टाइप करके 56070 नंबर पर मैसेज भेजना है। SMS करते ही टोल टैक्स की रेट लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। यात्रा के हिसाब से लगता है टोल टैक्स सिंगल जर्नी के लिए टोल की कीमत अलग होती है। वहीं, आपके पास रिटर्न टोल टैक्स लेने का भी ऑप्शन होता है। इसके अलावा हर दिन हाइवे पर सफर करने वाले लोग पास की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।
टोल टैक्स को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, इन लोगों को नहीं भरना होगा टोल टैक्स
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
