समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1 फ़रवरी। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा है कि भारत के साथ उनके देश की भागीदारी आपसी विश्वास पर बनी हुई है और पिछले चार वर्षों के दौरान सम्मान से नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत चुनौतियों के दौरान अत्यंत विश्वसनीय और मूल्यवान मित्र रहा है। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धारूबारूग में आयोजित आधिकारिक समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने यह टिप्पणी की। समारोह में बोलते हुए राष्ट्रपति सोलिह ने राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के मित्र लोगों को मालदीव की जनता की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पिछले वर्षों में दोनों देशों के बीच मैत्री का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति सोलिह ने कहा कि मालदीव के विकास के प्रयासों में भारत का योगदान और कोविड-19 से निपटने में सहायता उल्लेखनीय है।
“भारत चुनौतियों के दौरान अत्यंत विश्वसनीय और मूल्यवान मित्र रहा है”: मालदीव राष्ट्रपति
Previous Articleउत्तराखंड के आपदा प्रभावित जोशीमठ में आज से सभी स्कूल खुले
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
