समग्र समाचार सेवा
मथुरा, 12नवंबर।
मथुरा में नंदबाबा के प्रति प्रेम और परम आस्था रखने वाले सर्व ब्राह्मण महासभा के मुख्य सलाहकार दिल्ली निवासी अजय शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों ने मंदिर के शुद्धिकरण को लेकर पांच ब्राह्मणों द्वारा विशेष हवन पूजन नंदमहल परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ दिल्ली निवासी अजय शर्मा और परिवार की विशेष पूजा अर्चना कराई। इसके बाद भव्य हवन कराकर विशेष आहुतियों के साथ मंदिर का शुद्ध किया गया। इसके साथ ही पूरे मंदिर परिसर को कई किलो पंचामृत द्वारा साफ किया गया।
बता दें कि बीते दिनों ब्रज के प्रसिद्ध मंदिर नंदलाल के नंदभवन में दिल्ली निवासी फैजल एवं उसके साथी द्वारा नमाज पढ़ने की घटना को अंजाम दे दिया गया था। जिसके बाद मंदिर के सेवायतों एवं मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई। इसी कड़ी में को नंदमहल मंदिर में अजय शर्मा एवं उनके परिवार ने हवन और शुद्धिकरण कराया।
Previous Articleनीतीश देंगे सीएम पद से इस्तीफा, कैबिनेट में होगा बदलाव
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
