Author: Samagra Bharat
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली/जयपुर, 2 नवम्बर 2020। जोधपुर शहर के निकटस्थ गांव आंगणवा में नवीन आधुनिक कृषि उपज मंडी अनाज शीघ्र स्थापित की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भूमि क्रय हेतु मंडी समिति की ओर से जोधपुर विकास प्राधिकरण को 18.68 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। कृषि विपणन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, कृषि उपज मंडी समिति, जोधपुर ने विभिन्न मदों में उपलब्ध राशि का उपयोग मंडी के लिए नवीन भूमि क्रय हेतु करने के लिए मद में परिवर्तन और शिथिलता देने का अनुरोध किया था। श्री गहलोत ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन कर कुल 18.68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि जोधपुर विकास प्राधिकरण में जमा करवाने के निर्णय को मंजूरी दी है। यह भुगतान प्राप्त होने के बाद भूमि आवंटन और लीज डीड पंजीयन की प्रक्रिया की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मंडी समिति को भूमि आवंटित होने के बाद मंडी प्रांगण निर्माण और इसमें आधारभूत सुविधाओं के निर्माण पर अनुमानित लागत 30 करोड़ रूपए होगी। इसके लिए राशि अर्जन की योजना भी तैयार कर ली गई है। नवीन मंडी की स्थापना के बाद यहां कृषि जिन्सों की खुली नीलामी से विक्रय, कोल्ड-स्टोरेज, वेयरहाउस और प्रसंस्करण इकाई आदि की स्थापना हो सकेगी।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 3नवंबर। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि तो करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है. इस साल…
समग्र समाचार सेवा पटना, 3 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो शाम छह…
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 3नवंबर। दिल्ली सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि अंतरराज्यीय बस सेवाएं तीन नवंबर से शुरू होंगी और यहां के तीन…
समग्र समाचार सेवा पटना, 3नवंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में अपना वोट डाला। नीतीश…
समग्र समाचार सेवा पटना,3नवंबर। आज बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गजों की…
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली,3 नवंबर। कोरोना के टीके से पहले सीएसआईआर द्वारा कोरोना की एक दवा के तैयार होने की संभावनाएं हैं। एमडबल्यू नाम की…
समग्र समाचार सेवा वियना, 3 नवंबर। ऑस्ट्रिया में कोरोना संक्रमण के मामलों को काबू करने के मद्देनजर आज (मंगलवार) से चार हफ्ते के लिए दूसरा लॉकडाउन…
समग्र समाचार सेवा भोपाल,3 नवंबर। मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य सरकार के…
समग्र समाचार सेवा पटना,2नवंबर। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से नाराज लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग…
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.