Author: Samagra Bharat

मोरक्‍को में भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 2 हजार 862 हो गई है। 2 हजार 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों का पता लगाने में जुटे हैं।

गुजरात में पाकिस्तान से आए 108 व्‍यक्तियों को आज भारतीय नागरिकता दी जाएगी। गृह राज्‍य मंत्री हर्ष सांघवी उन्‍हें नागरिकता प्रदान करेंगे।

भारत की अग्रणी एकीकृत बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) और अंतरराष्ट्रीय स्तर की नए समय की डाउनस्ट्रीम ऊर्जा कंपनी नायरा एनर्जी ने आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 8-10 सितंबर 2023 के दौरान जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आईटीपीओ के हॉल नं. 14 (फोयर एरिया) में ‘भारत: लोकतंत्र की जननी’ विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया।

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने जमीनी स्तर पर जागरूकता पैदा करने और भारतीय मानकों के अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए एक मिशन आरंभ किया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सीमा सड़क संगठन- बी आर ओ द्वारा विकसित 90 महत्‍वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 12सितंबर। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की हालिया आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भी बॉक्स ऑफिस पर…

चावल, गेहूं और आटे के खुदरा मूल्यों को नियंत्रित करने के बाजार उपाय के रूप में भारत सरकार की पहल के अंतर्गत गेहूं और चावल दोनों की साप्ताहिक ई-नीलामी आयोजित की गई है।

ग्रामीण भारत में डिजिटल समावेश और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने ग्रामीण क्षेत्रों में फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड कनेक्शन देने में असाधारण प्रयासों के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) को मान्यता देने के लिए एक योजना शुरू की है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, खाद्य व सार्वजनिक वितरण और वस्‍त्र मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद ए. अल-फलीह के साथ बातचीत करते हुए कहा कि भारत ‘अमृत काल, वर्ष 2047’ में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित करने की आकांक्षा रखता है।