Author: Samagra Bharat
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और मेटा के बीच 3 साल की साझेदारी “शिक्षा से उद्यमिता: छात्रों, शिक्षकों और उद्यमियों की एक पीढ़ी का सशक्तिकरण” की शुरुआत की।
भारतीय कॉरपोरेट लॉ सर्विस (2021 और 2022 बैच) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में सड़क परिवहन और राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्य मंत्री जनरल (डॉ) वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे।
बाल अधिकार निकाय एनसीपीसीआर ने स्कूलों से कहा है कि अगर वे रक्षाबंधन के दौरान स्कूलों में राखी, तिलक या मेहंदी लगाकर आते हैं तो उन्हें दंडित न किया जाए।
कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डेअर), कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा हैदराबाद में “जलवायु समुत्थान कृषि” पर 4-6 सिंतबर तक तीन दिवसीय जी20 तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिए के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सितंबर 2023 (पूरे माह) में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के पहले दिन देश भर में करीब 10 लाख कार्यक्रम आयोजित किये गये। इनमें ‘मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण में सुधार और ‘स्तनपान और पूरक आहार’ जैसे विषय शामिल थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को दावा किया कि पूर्व की महा विकास आघाड़ी सरकार ने बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ झूठे आरोप लगाने और उन्हें अन्य के साथ जेल भेजने की योजना बनाई थी.
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी में सोमवार को प्रदेश के तीन नेताओं को शामिल किया है। इस कमेटी में पूर्व मंत्री अरुण यादव, सुरेश पचौरी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नाम जोड़ा गया है।
जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने दिया बेटे को जन्म, नामकरण भी हो गया, फैन्स के साथ शेयर की खबर
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बने हैं. उनकी पत्नी संजना गणेशन ने सोमवार 4 सितंबर की सुबह बेटे को जन्म दिया.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.