Author: Samagra Bharat
राजद के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने डबल मर्डर केस में प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दे दिया है. इस केस में निचली अदालत ने प्रभुनाथ सिंह को रिहा कर दिया था.
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने बताया कि भारत में पहली बार लिथियम के भंडार मिले हैं। जीएसआई ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 59 लाख टन के लिथियम अनुमानित संसाधन का पता लगा है।
विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने शुक्रवार, बिहार के बाढ़ में बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 660 मेगावाट की इकाई राष्ट्र को समर्पित की।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में 800 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 45 किमी लंबे नांदुरा से चिखली खंड के चार लेन वाले मार्ग का उद्घाटन किया।
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को बिहार के लखीसराय में पावरग्रिड के 400/132 केवी लखीसराय उप-स्टेशन के विस्तार की आधारशिला रखी।
उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने और मंत्रालय की एनएसएसएच योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) भारत सरकार ने शुक्रवार को टाउन हाल, गुमला (झारखंड) में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (एनएसएसएच) कॉन्क्लेव का आयोजन किया।
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने जी-20 डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्य समूह की चौथी बैठक में बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और तुर्किए के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों और अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रायसी से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने लगातार वर्षा, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से हुए भारी नुकसान के कारण पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है।
चन्द्रयान-3 का विक्रम लैंडर मॉड्यूल कल प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होकर सफल डीबूस्टिंग ऑपरेशन के बाद अब चंद्रमा के और करीब आ गया है।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.