Author: Samagra Bharat

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सी.बी.आई. चारा घोटाले के सिलसिले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका को चुनौती देने के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय पहुंची।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज यूथ-20 सम्‍मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया।

पंजाब के करीब आठ जिलों में बाढ़ से कोई राहत नहीं है। प्रशासन, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रूपनगर, मोगा और तरणतारण के विभिन्‍न गांव में फंसे लोगों को निकालने में मदद कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरू के केम्ब्रिज ले-आउट में भारत के पहले थ्री-डी मुद्रित डाकघर की सराहना की, जो हमारे राष्ट्र के नवाचार और प्रगति का परिचायक है।

एनएलसी इंडिया लिमिटेड, कोयला मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है, ने राजस्थान में सीपीएसयू योजना के तहत 300 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के साथ दीर्घकालिक विद्युत उपयोग समझौता किया है।

अमरीका की एक अदालत ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा द्वारा दायर की गई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को खारिज कर दिया है।

सरकार ने मोबाइल सिम कार्ड डीलरों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन को अनिवार्य और बडे पैमाने पर नये सिम देने को बंद करने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 18 और 19 अगस्त को गुजरात के केवडिया में होने वाली समुद्री राज्य विकास परिषद (एमएसडीसी) की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न राज्य सरकारों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के सहयोग से 18 अगस्त से 20 अगस्त 2023 के दौरान राजधानी में आजादी का अमृत महोत्सव एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित जी-20 के अंतर्गत वाई-20 शिखर सम्मेलन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में सुपर कंप्यूटिंग सेंटर और प्रेसिजन इंजीनियरिंग हब के दौरे के साथ शुरू हुआ।