Author: Samagra Bharat
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक अदालत को बताया कि उनके पास भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।
आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू ने आज संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया।
संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन नए बिल पेश किए. नए बिल इंडियन पीनल कोड , कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला. सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो विधानसभा भंग कर चुनाव करा लें, उनकी जमानत जब्त करा देंगे.
दोपहर का भोजन वक्त पर नहीं बना तो शराब के नशे में धुत्त एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ऐसी निर्ममता के साथ मौत के घाट उतारा कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में आज कार्यवाही तीन बार स्थगित किये जाने के बाद दोपहर डेढ बजे फिर शुरु हुई तो अध्यक्ष ओम बिडला ने समापन टिप्पणियां दीं और इस सत्र के कामकाज के बारे में जानकारी दी।
पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सहायता प्रणालियों को मजबूत करने के उद्देश्य से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 अगस्त, 2023 को देश सेवा में अपना जीवन न्योछावर करने वालों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं में वित्तीय सहायता में पर्याप्त बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
संसद ने आज केंद्रीय वस्तु और सेवा कर संशोधन विधेयक 2023 तथा एकीकृत वस्तु और सेवा कर संशोधन विधेयक 2023 पारित कर दिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने आज यहां राष्ट्रीय मीडिया पुस्तकालय में डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन के लिए पुस्तकालयों को सशक्त बनाने पर चिकित्सा में इलेक्ट्रॉनिक संसाधन (ईआरएमईडी) कंसोर्टियम पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2022 से जेल में थे. सुप्रीम कोर्ट ने नवाब मलिक को मेडिकल ग्राउंड पर दो महीने की अंतरिम जमानत दी है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.