Author: Samagra Bharat
राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 21 अगस्त को गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली विशाल 18वीं कावड यात्रा में 10 हजार से अधिक कावडियों के भाग लेने की संभावना है।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने कहा है कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय उसके पड़ोसियों झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश से कम है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मणिपुर में सांप्रदायिक हिंसा और संघर्ष के दौरान जिस तरह से महिलाओं को यौन हिंसा के गंभीर कृत्यों का सामना करना पड़ा है, उस पर उसे अपनी नाराजगी जतानी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने गुरुवार को दिल्ली में ब्रिटेन के विदेश मंत्री टॉम टुजेनढात से भेंट की।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे। दोपहर करीब 2.15 बजे प्रधानमंत्री सागर जिला पहुंचेंगे, जहां वे संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी स्मारक स्थल पर भूमि पूजन करेंगे।
हाई कोर्ट के जजों के तबादले पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम कि सिफ़ारिश आ गई है।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष नीति-2023 को स्वीकृती दे दी गई है। इसे सार्वजनिक रूप से जारी कर दिया गया है और क्षेत्र के लिए खोल दिया गया है।
उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत उपभोक्ता कार्य विभाग ने स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती क्षेत्र से जुड़े सेलिब्रिटिज़, इनफ्लूएंसर और वर्चुअल इनफ्लूएंसर के लिए अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.