Author: Smgrabharat
नई दिल्ली, 17अगस्त।: सामाजिक कल्याण और सामुदायिक जुड़ाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध लायंस क्लब दिल्ली वेज ने इस बार स्वतंत्रता दिवस को एक…
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली,17अगस्त। राजस्थान में उदयपुर के बाद अब जयपुर में भी हिंसा और तनाव का माहौल बन गया है। जयपुर में एक घटना…
इंदौर, 17अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इंदौर के रवीन्द्र नाट्य गृह में ‘रशियन रागा’ कार्यक्रम के दौरान प्यानो वादक रामेश्वर पाटीदार ने अपनी प्रस्तुति…
मध्य प्रदेश सरकार का मदरसों पर बड़ा फैसला: गैर-मुस्लिम छात्रों के लिए धार्मिक शिक्षा देने पर मान्यता रद्द होगी
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली,17अगस्त। मध्य प्रदेश में मदरसों को लेकर राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी…
जीतू पटवारी का पीएम मोदी को पत्र: महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश के आदिवासी बच्चों के बेचे जाने का दावा, कार्रवाई की मांग
भोपाल, 17अगस्त। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार (16 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के कांचनवाड़ी क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की बिक्री का गंभीर आरोप लगाया है। पटवारी ने पत्र में उल्लेख किया कि इन बच्चों की कीमत केवल 25 हजार रुपये है और ये सभी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से हैं, जो आर्थिक तंगी के चलते महाराष्ट्र में मजदूरी के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि खंडवा के मूंदी क्षेत्र के 11 गांवों के आदिवासी परिवार गरीबी के कारण अपने बच्चों को बेचने पर मजबूर हैं। https://twitter.com/jitupatwari/status/1824293279849951277 पत्र में, पटवारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मध्य प्रदेश के आदिवासी मजदूर अपनी तंगहाली के चलते अपने बच्चों का सौदा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन परिवारों ने बच्चों की बिक्री को परंपरा का नाम दे रखा है और इस पर बातचीत करते समय खरीदने-बेचने जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं करते। जीतू पटवारी ने पीएम मोदी से अपील की कि वे इस स्थिति की गंभीरता को समझें और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने लिखा, “इस प्रमाणिक खुलासे से साबित हो गया है कि मध्य प्रदेश का दलित और आदिवासी समुदाय गरीब पीड़ित और शोषित है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल रहा है और गरीबी में डूबे परिवार सरकारी उपेक्षा का उत्तर मांग रहे हैं।” पटवारी ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तत्काल तलब करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, और आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार का पैसा लग्जरी खर्चों और भ्रष्टाचार में लग रहा है, जबकि गरीब परिवार इस उपेक्षा का सामना कर रहे हैं।
सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका
नई दिल्ली, 17अगस्त। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। स्वामी का दावा है कि राहुल गांधी की नागरिकता ब्रिटेन की है और उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट भी है। इस याचिका में स्वामी ने केंद्र सरकार से इस मामले में कठोर कदम उठाने की मांग की है और कोर्ट से अपील की है कि वह केंद्र सरकार से स्टेटस रिपोर्ट की मांग करे। स्वामी ने 2019 में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर दावा किया था कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता है। पत्र में उल्लेखित किया गया था कि गांधी के पास ब्रिटिश पासपोर्ट भी है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 9 का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति केवल एक ही देश का नागरिक हो सकता है। भारत में एकल नागरिकता ही मान्यता प्राप्त है। स्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि 2003 में ब्रिटेन में पंजीकृत बैकऑप्स लिमिटेड नामक कंपनी में राहुल गांधी निदेशक और सचिव थे। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी के वार्षिक रिटर्न में राहुल गांधी की जन्मतिथि 19 जून 1970 और राष्ट्रीयता ब्रिटिश बताई गई थी। स्वामी ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पासपोर्ट की एनओसी 1 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और इसकी सालाना समीक्षा की जा सकती है या कोर्ट जैसा उचित समझे। उन्होंने यह भी कहा कि पासपोर्ट रखने का अधिकार अन्य मौलिक अधिकारों की तरह पूर्ण नहीं है और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और अपराध की रोकथाम के हित में उचित प्रतिबंधों के अधीन किया जा सकता है। राहुल गांधी ने अपनी याचिका में कहा है कि नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत के समय कोर्ट ने उनके विदेश यात्रा पर कोई रोक नहीं लगाई थी। इस बीच, राहुल गांधी 31 मई को एक सप्ताह के लिए अमेरिका के दौरे पर जाएंगे, जहां वे 4 जून को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और कैलिफोर्निया की एक यूनिवर्सिटी के इवेंट में भी भाग लेंगे।
बिल्हौर: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी विद्यालय में बांटे एक्सपायरी बिस्किट, बच्चों की तबीयत बिगड़ी
बिल्हौर, 17अगस्त। बिल्हौर के राजेपुर स्थित सरकारी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लापरवाही के चलते बच्चों को एक्सपायरी बिस्किट बांट दिए गए, जिससे बच्चों…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर MUDA भूमि घोटाला: राज्यपाल ने मुकदमा चलाने की दी मंजूरी
कर्नाटक, 17अगस्त। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि घोटाले मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने…
हिमाचल प्रदेश, 17अगस्त। हिमाचल प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 17 दिनों की भारी तबाही के बाद, एक…
दिल्ली, 17अगस्त। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 के तहत 20 अफगानी सिखों की नागरिकता अर्जियों को मंजूरी देकर उन्हें भारतीय नागरिकता…