Sunday, September 20

खेल

मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने 18 नवंबर को अपनी 86वीं बैठक में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

इंडियन नेवी वाटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर (आईएनडब्ल्यूटीसी), मुंबई द्वारा याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंडियन नेवल सेलिंग एसोसिएशन (आईएनएसए) के तत्वावधान में बोट्स की सीनियर क्लासेस के लिए दिनांक 13 से 20 नवंबर, 2022 तक याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वाईएआई) सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप 2022 (एशियन गेम्स सिलेक्शन ट्रायल) का आयोजन किया जा रहा है।

टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली सीरीज के लिए आराम दिया गया है. द्रविड़ की गैरमौजूदगी में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच होंगे.

सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है, कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार एडिलेड में प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा के दाहिने हाथ में चोट लगी थी.

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में 20 नवम्बर 2022 को आयोजित सतना हाफ मैराथन में मध्यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्‍ट्र, पंजाब, दिल्ली, मेघालय, बिहार, उत्तराखण्ड, सिक्किम, गोवा, गुजरात आदि राज्यों के विभिन्न स्थानों से हजारों प्रतिभागी तथा महत्वपूर्ण नामी धावक, खिलाड़ी, अभिनेता आदि भागीदारी करेंगे।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दानुष्का गुणाथिलाका को एक और झटका लगा है। दरअसल दुष्कर्म मामले में सिडनी मजिस्ट्रेट द्वारा उनकी बेल की अपील को रद कर दिया गया। उन्हें रविवार सुबह दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था और एक दिन बाद ही उनकी बेल की अर्जी खारिज कर दी गई।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.