Sunday, September 20

खेल

भारत ने दूसरे टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में एक-एक से बराबरी हासिल कर ली है। नागपुर में कल भारत ने 91 रन का लक्ष्य चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 46 रन की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 43 और कप्तान ऐरॉन फिंच ने 31 रन का योगदान दिया।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान दिलीप तिर्की को कल निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्‍यक्ष चुना गया। वे 1998 के एशियाई खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्‍य भी थे। हॉकी इंडिया के इतिहास में पहली बार कोई पूर्व ओ‍लम्पियन इसकी अध्‍यक्षता करेगा।

केन्द्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि देश की युवा पीढ़ी को ब्रेन ड्रेन से बचाना है और ब्रेन गेन की तरफ ले जाते हुए सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने समस्त विश्व को डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम को पूर्णतया सफ़लतापूर्वक लागू करके दिखाया है

सहारनपुर के स्टेडियम में खिलाड़ियों का खाना टॉयलेट में रखे जाने का मामला गर्माया हुआ है. इसका वीडियो सामने आने के बाद एक क्रीड़ा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं मामले की जांच की जा रही है. सहारनपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के स्विमिंग पूल के पास खाना बनाने के बाद टॉयलेट में रखने का वीडियो वायरल हुआ है यह खाना कबड्डी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने आई 17 टीमों के 300 खिलाड़ियों और दो दर्जन ऑफिशियल के लिए बनाया गया था.

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 27 अगस्त, 2022 को वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों यानी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (आरकेपीपी) और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इससे संबंधित अधिसूचनाएं मंत्रालय के वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड की गईं थीं।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.