Sunday, September 20

खेल

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के नए संविधान में बने कूलिंग ऑफ पीरियड के नियम में संशोधन को मंजूरी दे दी है. अदालत ने इस संबंध में बीसीसीआई की याचिका पर सुनवाई के बाद यह साफ कर दिया कि कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाए बगैर एक अधिकारी 12 साल तक अपने पद पर रह सकता है. इसके तहत राज्य क्रिकेट संघ में 6 साल और बीसीसीआई में 6 साल का कार्यकाल शामिल हैं.

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय विद्युत व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह की मौजूदगी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग के राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) ने भारत में खेलों के विकास के लिए बुधवार को नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के दो उपक्रमों (पीएसयू), एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) फाउंडेशन और आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) फाउंडेशन के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत बोर्ड के अन्य अधिकारियों को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इस बात की इजाजत दे दी है कि वह कूलिंग ऑफ पीरियड नियम में संशोधन कर सकता है. कोर्ट ने कहा कि अपनी याचिका में बोर्ड ने संशोधन की जो बात कही है उससे हमें लगता है कि इस नियम को बनाने का जो हमारा जो वास्तविक लक्ष्य था, वह प्रभावित नहीं होता और हम बोर्ड के इस प्रस्तावित संशोधन को स्वीकार करते हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।

बीसीसीआई ने सोमवार को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का सोमवार शाम को ऐलान कर दिया. चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी है. इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल फिट होकर लौट आए हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चोटिल होने के कारण टीम में जगह नहीं मिली है.

लिकिथ वाईपी ने ‘स्किल ऑफ प्रोटोटाइप मॉडलिंग वर्ल्‍डस्किल काम्पिटिशन 2022’ (डब्‍ल्‍यूएससी2022) में कांस्य पदक जीता है। लिकिथ ने टोयाटा तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान से मेक्ट्रोनिक्स में अपना डिप्लोमा पूरा किया है और वे जनवरी 2022 से इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.