Sunday, September 20

खेल

भारत सरकार का युवा मामले और खेल मंत्रालय प्रत्येक वर्ष ‘खेल पुरस्कारों’ के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। वर्ष 2022 के लिए इन खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाली अधिसूचना वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। भारतीय ओलंपिक संघ/भारतीय खेल प्राधिकरण/मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ/खेल प्रोत्साहन बोर्डों/राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों, इत्‍यादि को भी तदनुसार सूचित कर दिया जाता है।

फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ से हटाया प्रतिबंध, भारत में आयोजित होगा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप

पाकिस्तान अपने तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के बिना एशिया कप 2022 में प्रवेश कर रहा है, जो घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए थे, हालांकि वह अपने पुनर्वास के हिस्से के रूप में टीम के साथ है। अब, रविवार को भारत के खिलाफ अपने बड़े मैच से पहले, बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को गुरुवार को उस समय झटका लगा जब एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम को चोट लग गई।

क्रिकेट के बाद लीग खेलों में देश में तेजी से तरक्की कर रहे खेल प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 9वें सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस आयोजकों ने आज ऐलान कर दिया कि इस लीग का 9वां सीजन 7 अक्टूबर से शुरू होगा, जो दिसंबर के मध्य तक चलेगा. इस लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि इस बार टूर्नामेंट का लीग चरण बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में होगा.

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में अब एक ही दिन बचा है. इससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने प्रैक्टिस के दौरान दोस्ताना माहौल एक-दूसरे से मुलाकात की. पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) भले इस टूर्नामेंट में घुटने की चोट के चलते बाहर हो गए हों. लेकिन वह टीम के साथ इस टूर्नामेंट में बने हुए हैं. जब पाकिस्तान की टीम मैदान पर प्रैक्टिस कर रही थी, तो शाहीन शाह अफरीदी भी घास पर बैठे हुए थे.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.