Sunday, September 20

खेल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर 12 अगस्त को आकाशवाणी रंग भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले युवा संवाद ‘इंडिया@2047’ को संबोधित करेंगे। राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

देश के पशुधन के लिए बड़ी राहत प्रदान करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पशुओं को लम्पी स्किन रोग से बचाव हेतु स्वदेशी वैक्सीन (लम्पी- प्रो वैक-इंड) लांच की। यह वैक्सीन राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार (हरियाणा) ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर (बरेली) के सहयोग से बनाई है।

शिखर धवन इन दिनों अपनी फिटनेस, फोकस और अपने खेल पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद वह टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं. हालांकि धवन इससे निराश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इस बात का कोई मलाल नहीं हैं कि मैं सिर्फ एक ही फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेल पा रहा हूं.

साउथ अफ्रीका के अंपायर रूडी कर्स्टन का मंगलवार को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया. वह 73 वर्ष के थे. बताया जा रहा है कि रूडी गोल्फ खेलने गए थे और केप टाउन से नेल्सन मंडेला बे स्थित अपने घर लौट रहे थे.

कृष्णन शशिकिरन और अर्जुन एरिगैसी की जीत के दम पर भारत ए टीम ने रविवार को तमिलनाडु के मामल्लपुरम में 44वें शतरंज ओलंपियाड में ओपन सेक्शन के नौवें दौर के मैच में ब्राजील को 3-1 से हराकर अपनी लय फिर से हासिल कर ली।

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 10वें दिन 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य सहित 15 पदक जीते। शरत कमल/श्रीजा अकुला (मिक्स्ड डबल्स टीटी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), एल्डोज़ पॉल (पुरुष ट्रिपल जंप), अमित पंघाल (मुक्केबाजी), नीतू घंघास (मुक्केबाजी) ने स्वर्ण पदक जीते।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.