Saturday, September 19

खेल

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्‍ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्‍हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रणय एच.एस. को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय पुरुष 4×400 मीटर रिले टीम के सदस्यों अनस, अमोज, राजेश रमेश और मुहम्मद अजमल के खेल की सराहना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईबीएसए विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) ने आगामी एशियाई खेलों की 38 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए 634 खिलाड़ियों को स्वीकृति प्रदान कर दी है, जो भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा अनुमोदित 850 खिलाड़ियों के मुकाबले निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करते थे।

भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार बुडापेस्ट, हंगरी में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सातवें दिन अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने के साथ 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.