Saturday, September 19

महिला

26 जनवरी को कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में नौसेना की झांकी में देश की समुद्री सीमा शक्ति प्रदर्शित की जाएगी। इस वर्ष झांकी में नारी शक्ति, आत्‍मनिर्भरता और आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत मेक इन इंडिया योजना को प्रदर्शित किया जाएगा।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने आरई-एचएबी (मधुमक्खियों का उपयोग करके हाथियों के मानव पर होने वाले हमलों को कम करना) परियोजना के तहत कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ स्थित सुलिया में प्रशिक्षित लाभार्थियों को जीवंत मधुमक्खी कालोनियों, मधुमक्खी पालन उपकरण और 200 मधुमक्खी-बक्से वितरित किए। आरई-एचएबी  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शहद मिशन कार्यक्रम के तहत एक पहल है।

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्‍ती परिसंघ से उसके अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुछ शीर्ष पहलवानों द्वारा यौन प्रताड़ना के आरोपों पर स्‍पष्‍टीकरण मांगा है। नई दिल्‍ली में कुछ पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर गंभीर आरोपों का संज्ञान लेते हुए मंत्रालय ने अगले 72 घंटों के भीतर जवाब मांगा है।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारीं मॉरीशस की ख्यातनाम शिक्षाविद रचना हृदय अपने एक सप्ताह के विंध्य प्रवास पर सतना पहुंचीं। इस दौरान वे इस अञ्चल के शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण करेंगी और मॉरीशस एवं भारत में शैक्षणिक आदान-प्रदान की संभावनाएं तलाशेंगी।

कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर कल झारखंड में ग्रामीण उद्यमी योजना के तहत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाली 200 से अधिक आदिवासी महिलाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती के लिए ऐश्वर्या राय का नाम आए दिन लाइमलाइट का हिस्सा बनता रहता है. फिलहाल अभिनेत्री कोर्ट के नोटिस को लेकर सुर्खियों में हैं.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.