Sunday, September 20

मीडिया

उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है. कुशवाहा की तरफ से पार्टी बैठक बुलाए जाने के बाद JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि वह सिर्फ MLC हैं, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष नहीं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘5 दिसंबर, 2022 को पार्टी चुनाव के दौरान केवल एक चुनाव हुआ था और वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए था.

डेनमार्क में आयोजित किए जा रहे डेविस कप 2023 टूर्नामेंट प्लेऑफ के पहले दिन भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. दुनिया के नंबर नौ खिलाड़ी होल्गर रूने के खिलाफ भारत के युकी भांबरी को मिली हार के बाद अगस्त होल्मग्रेन के खिलाफ सुमित नागल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत डेन के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रहा.

जी20 के फ्रेमवर्क के तहत, पर्यटन मंत्रालय गुजरात के कच्छ के रण में 7 से 9 फरवरी, 2023 तक अपनी पहली पर्यटन कार्य समूह की बैठक आयोजित करेगा।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) इस साल होने वाले नौ विधानसभा चुनावों और अगले साल की शुरुआत में लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है, जिसका उद्देश्य नवीन संचार रणनीतियों के माध्यम से मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है।

एनसीपीसीआर पिछले वर्षों की तरह भारत के प्रधानमंत्री के “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम से प्रेरित है और इस वर्ष 6 फरवरी, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक परीक्षा पर्व 5.0 आयोजित कर रहा है।

मीडिया की विभिन्न रिपोर्टों में यह चिंता व्यक्त की गई है कि केंद्रीय बजट 2023-24 में मनरेगा योजना के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो कि 2022-23 के 73,000 करोड़ रुपये के बजट अनुमानों से 18 प्रतिशत कम है।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.