Monday, September 21

मीडिया

कंझावला मामले में पुलिस को मौके से लगातार सूचना देने और आरोपियों की कार का पीछा करने वाले दीपक का बयान अफसरों के दावे और पुलिस की कार्यप्रणाली/व्यवस्था की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है

आज यहां नागपुर (महाराष्ट्र) में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के इतर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक भूमिका निभाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने के लिए वैश्विक मानकों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

अहमदाबाद-दिल्ली संपर्क क्रांति का नाम अब अक्षरधाम एक्सप्रेस होगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. रेल मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति का नाम BAPS स्वामिनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरु प्रमुख स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि के तौर पर बदलकर ‘अक्षरधाम एक्सप्रेस’ किया जाएगा.

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्रालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नए साल के पहले दिन मीडिया से बातचीत में कहा कि 2023 साइंस विजन 2047 में भारत को परिभाषित करेगा।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा पिस्टल लहराने के मामले में अनूपपुर पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया और कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है. राज्य की एक महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.