Monday, September 21

मीडिया

केन्‍द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री संजीव बालियान ने आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान “अमृत काल में अमृत पीढ़ी को सशक्त बनाने और भारत के युवाओं को अधिकार सम्‍पन्‍न बनाने” पर अपने विचार व्यक्त किए।

चालीस से अधिक फैक्ट-चेक श्रृंखला के क्रम में पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट-चेक इकाई (एफसीयू) ने यूट्यूब के ऐसे तीन चैनलों का भंडाफोड़ किया है,

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के खिलाफ महिला विरोधी और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय (Ajay Rai) को मंगलवार को तलब किया. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नेता अजय राय ने सोमवार को कहा था कि ईरानी केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में लटका और झटका दिखाने आती हैं. इसके बाद बीजेपी ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

लोकप्रिय फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी ने जिन भैरव सिंह का किरदार निभाया है, उनका आज निधन हो गया. भैरों सिंह राठौड़ 81 साल के थे. सुनील शेट्टी का वो किरदार भैरों सिंह राठौड़ असली ज़िन्दगी से लिया गया था. भैरों सिंह राठौड़ ने राजस्थान की लोंगेवाला चौकी पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस और असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया था.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही द्वारा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दायर मानहानि के मामले को 21 जनवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है.

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नासिक जिले से एनसीपी विधायक सरोज अहीरे सोमवार को अपने नवजात बच्चे के साथ शामिल हुईं.एनसीपी नेता अहीरे ने सत्र में भाग लेने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, मैं एक मां और एक जनप्रतिनिधि हूं. पिछले ढाई साल से कोरोना महामारी के कारण यहां नागपुर में कोई विधानसभा सत्र आयोजित नहीं किया गया है.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.