Monday, September 21

मीडिया

एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है उसके बाद से ट्विटर से जुड़े नियमों और फीचर्स में बदलाव जारी हैं. पहले जहां ट्विटर के ब्लू टिक के लिए अलग पॉलिसी थी वहीं एलन मस्क इस ब्लू टिक बैज से पैसे कमाना चाहते हैं और वो इसे सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं.

हरियाणा में करीब दो दर्जन सरकारी विभागों का आपस में विलय कर 12 नए विभाग बना दिए गए हैं. एक समान प्रकृति के विभागों के विलय के बाद संबंधित मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जाएगा. मंत्रियों के विभागों में नए सिरे से बंटवारा किसी भी समय हो सकता है.

मीडिया फर्म नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) की प्रमोटर कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी इक्विटी पूंजी के 99.5 प्रतिशत शेयरों को अडानी समूह के स्वामित्व वाली विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) को हस्तांतरित कर दिया है.

नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) के फाउंडर और डायरेक्टर प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा एनडीटीवी के नए बोर्ड ने मंजूर भी कर लिया है. एनडीटीवी के नए बोर्ड ने मंगलवार को प्रणय रॉय और राधिका रॉय के आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (आरआरपीआर) के डायरेक्टर पद से इस्तीफे को मंजूरी दे दी.

अमेरिका स्थित वरिष्ठ पत्रकार वंदना झिंगन के पिता व प्रखर समाजसेवी सुरेंद्र जी झिंगन का आज़ अमेरिका में 10.41 पर असामयिक निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

कई धोखाधड़ी गतिविधियों में वृद्धि के कारण जहां जालसाज ग्रामीणों, आदिवासियों और कम पढ़े-लिखे लोगों के नाम पर, यह प्रलोभन देकर कि खाताधारकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मौद्रिक लाभ मिलेगा, फर्जी खाते खोलते हैं, बैंक खाताधारकों को अज्ञात व्यक्तियों के साथ अपना व्यक्तिगत विवरण साझा करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.