Monday, September 21

मीडिया

भारतीय प्रेस परिषद ने “राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका” विषय पर नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया। केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि थे और उन्‍होंने “नॉर्म्‍स ऑफ जर्नलिस्टिक कंडक्‍ट, 2022” का विमोचन किया।

सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्व चंद्रा ने बुद्धवार को कहा कि भारत में 1.2 बिलियन से अधिक मोबाइल फोन उपयोगकर्ता और 600 मिलियन स्मार्ट फोन उपयोगकर्ता हैं। बेहद किफायती डेटा दरों के साथ, स्मार्ट फोन की इस पैठ के परिणामस्वरूप उपयोगकर्ताओं ने मोबाइल उपकरणों के जरिए व्यापक पैमाने पर सूचनाओं और मनोरंजन का उपभोग किया है।

WhatsApp इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस और मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी के डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. भारत में वॉट्सऐप पब्लिक पॉलिसी के निदेशक शिवनाथ ठुकराल को अब भारत में सभी मेटा ब्रांडों के लिए पब्लिक पॉलिसी का निदेशक बनाया गया है.

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह को मीडिया कंपनी NDTV के अतिरिक्त 26 फीसदी शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर की पेशकश को मंजूरी दे दी है। बता दें कि अदाणी समूह की खुली पेशकश 22 नवंबर से शुरू होगी और 5 दिसंबर को बंद होगी।

“इंसान किसी से दुनिया मे एक बार मोहब्बत करता हैं इस दर्द को ले कर जीता है इस दर्द को ले कर मरता है”
मशहूर शायर गीतकार शकील बदायुनी साहब ने फ़िल्म मुगले आज़म के लिए इस गीत को डेढ़ सौ बार लिखा था तब कहीं जा कर ये गीत फाइनल हुआ था!!

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.