Sunday, September 20

कारोबार/व्यापार

भारत ने अमरीका से व्‍यापार वीजा जारी करने में तेजी लाने को कहा है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इससे व्यापार और उद्योग के लिए लोगों को कम समय की यात्राओं में मदद मिलेगी।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिकी व्यापार नीति फोरम में हिस्‍सा लेने के लिए 9 से 11 जनवरी, 2023 तक न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य के 2.5 लाख से अधिक बुनकरों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए करघों को बिजली सब्सिडी दी जानी चाहिए।

अप्रैल, 2023 के बाद भारतीय कार बाजार में 16 कारें बंद हो जाएंगी। इनमें एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें शामिल हैं। इस लिस्ट की बात करें तो इनमें सबसे ज्यादा होंडा की गाड़ियां हैं। कंपनी की पांच गाड़ियां डिसकंटीन्यू होंगी। इसके साथ ही महिंद्रा की तीन, हुंडई और स्कोडा की दो-दो गाड़ियां बंद कर दी जाएंगी।

भारत में सोने की कीमतें दो साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं. एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.74 फीसदी बढ़कर 55,586 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 1.44% बढ़कर 70,579 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

मॉयल ने दिसंबर, 2022 में 1,41,321 टन मैंगनीज अयस्क के साथ दिसंबर का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया है। अपनी निर्धारित क्षमता स्तर पर उत्पादन करते हुए नवंबर, 2022 की तुलना में उत्पादन में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.