Monday, September 21

कारोबार/व्यापार

कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर चढ़ने लगी है। मंगलवार को इसकी कीमत चार फीसदी की तेजी के साथ 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। इसकी वजह थी सऊदी अरब का एक बयान। दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में से एक सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि ओपेक (OPEC) देश उत्पादन में कटौती कर सकते हैं।

विजय शेखर शर्मा को एक बार फिर पेटीएम का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुना गया. 99.67 फीसद शेयरधारकों ने विजय शेखर शर्मा के के पक्ष में मतदान किया. Paytm ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस यह जानकारी दी. जांचकर्ता की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को संपन्न सालाना आमसभा की बैठक में 99.67 फीसदी शेयरधारक शर्मा की फिर से इस पद पर नियुक्ति के पक्ष में थे और सिर्फ 0.33 फीसदी शेयरधारकों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया.

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बेंचमार्क उधार दरों में नवीनतम संशोधन से संकेत लेते हुए, अधिकांश वाणिज्यिक बैंक त्योहारी सीजन क्रेडिट ऑफ-टेक को देखते हुए सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में वृद्धि कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इससे बैंकों को अगले कुछ महीनों में अपेक्षित लोन की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.