Monday, September 21

कारोबार/व्यापार

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने ब्रांडेड स्टोर “हैप्पी शॉप” का अनावरण किया।स्टोर का उद्घाटन बुधवार को मथुरा रोड स्थित सर्विस सर्किल आउटलेट में एचपीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुष्प कुमार जोशी ने ईडी-रिटेल संदीप माहेश्वरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और इलाके के नागरिकों की उपस्थिति में किया।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण-सीसीपीए ने अनिवार्य मानकों के उल्लंघन करते हुए घरेलू प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति देने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘फ्लिपकार्ट’ द्वारा उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन के मामले में एक आदेश पारित किया है।

हर घर तिरंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान ने लोकल फार वोकल और आत्मनिर्भर भारत की मुहिम को बड़ा बूस्‍ट दिया है. हर घर तिरंगा अभियान से देश भर में इस बार 30 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री से करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है.

दूसरे देशों से आने वाले ईंधन पर भारत अपनी निर्भरता कम करना चाहता है. इसके लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है. एक तरफ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. इसके लिए भारत में अगले साल यानी अप्रैल 2023 से सेलेक्टेड पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग के साथ पेट्रोल की आपूर्ति शुरू होगी.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) को घाटे से उबर कर मुनाफे में आने के अभूतपूर्व बदलाव पर बधाई दी है। महज चार साल में लगभग 46 करोड़ रुपये का घाटा उठाने वाले बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में 87 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। मंत्री महोदय ने इस बात पर अत्‍यंत प्रसन्नता व्यक्त की कि यह इस बैंक द्वारा अर्जित किया गया अब तक का सर्वाधिक मुनाफा है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि विश्व अब भारत को आर्थिक विकास के इंजन के रूप में देखता है। वह आज नई दिल्ली में व्यापारी उद्यमी सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.