Friday, September 18

नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण

अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक का पद एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने संभाला है। वायुसेना के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर प्रभावी रूप से केवल दूसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने पूरे सेवाकाल में वायुसेना में अलग-अलग पदों पर सेवाएं देने के बाद एयर मार्शल के पद तक पहुंची।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने त्रिपुरा और ओडिशा के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 141वें सत्र से पहले, बीते हफ्ते दो दिनों में (13 और 14 अक्टूबर, 2023) आईओसी के कई सदस्यों के साथ बैठकें कीं, जो विश्व भर में विभिन्न खेल संगठनों में प्रमुख पदों पर नियुक्त हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद तेलंगाना सरकार ने कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का स्‍थानांतरण कर दिया है और उन्हें नई जगह नियुक्‍त किया है।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.