Friday, September 18

नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण

मनमोहन सामल को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है।

बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. गुरुवार (23 मार्च) को केंद्रीय आलाकमान की ओर से पत्र जारी कर इसकी घोषणा हुई.

बीजेपी ने राजस्थान चुनाव से ठीक पहले बड़ा बदलाव किया. चित्तौडग़ढ़ सांसद सी पी जोशी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.

भाजपा ने गुरुवार को बिहार, दिल्ली, राजस्थान एवं ओडिशा में नये प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की। पार्टी की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सीपी जोशी को राजस्‍थान में पार्टी का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है।

20 मार्च 2023 को इन्वेस्ट इंडिया की 32 वीं बोर्ड बैठक में, बोर्ड ने सुश्री मनमीत के नंदा, आईएएस, पश्चिम बंगाल कैडर (2000 बैच) को इन्वेस्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में पूर्णकालिक नियमित होने तक नियुक्त किया।

गुजरात सरकार ने बुधवार (15.03.2023) को 1991 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया, सिवाय एक के जिसे भारत सरकार के निपटान में रखा गया है।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.