Friday, September 18

नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोमवार (5 दिसंबर, 2022) को अभिनव प्रताप सिंह (आईपीओएस: 2011) की नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया के निजी सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

भारत सरकार ने 7 दिसंबर 2022 को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को पार्टी का महासचिव नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने अजय माकन की जगह पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का पार्टी प्रभारी बनाया है।

मध्यप्रदेश में एक पुलिस महानिदेशक (DG) रैंक के अधिकारी सहित चार आईपीएस (IPS) अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. राज्य के गृह विभाग ने 4 आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना की है. चर्चा है कि जल्द ही जोनल और जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने में आईपीएस के फेरबदल की सूची आएगी.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.