Monday, September 21

अपराध

गाजियाबाद की एक सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर रही 19 वर्षीय युवती की सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है।

स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर कस्टम विभाग ने कुवैत के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण -एनआईए ने राजस्थान से आई ई डी सामग्री और विस्फोटकों के जब्त किए जाने से संबंधित 2022 के मामले में मुख्‍य सरगना सहित 2 वांछित फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित की हत्या ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस ने जांच दल भेजकर हत्या का आरोप भाजपा से जुड़े नेता के करीबी पर लगाया है तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने हत्या में शामिल आरोपी को मंत्री भूपेद्र सिंह का कृषि उपज मंडी प्रतिनिधि होने का आरोप लगा दिया।

तमिलनाडु में, आज सुबह मदुरै यार्ड में एक रेलवे कोच में आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई और सात अन्‍य घायल हो गए। इस कोच में कुल 65 यात्री सवार थे।

कर्नाटक में प्रगतिशील लेखकों को बार-बार मिल रही धमकियों पर कांग्रेस सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। सरकार के निर्देश पर कर्नाटक पुलिस ने धमकियों के सभी मामलों को सिटी सेंट्रल क्राइम ब्रांच की विशेष शाखा में स्थानांतरित कर दिया है।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.