Tuesday, September 22

अपराध

अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस के सात आतंकियों को लखनऊ स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई है. एक आतंकी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है.

जी-20 विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के अगले दिन आज यहां अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया एवं जापान के चतुष्कोणीय गठबंधन (क्वॉड) की मंत्रिस्तरीय बैठक हुई जिसमें चीन एवं पाकिस्तान को आतंकवाद और हिन्द प्रशांत क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों के प्रति कड़ी चेतावनी दी गयी।

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के संयुक्त निदेशक नरेश सिंह को बोर्ड के 20 करोड़ रुपये की गड़बड़ी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है.

निलंबित आइएएस पूजा सिंघल से जुड़े अवैध खनन मामले में ईडी ने शुक्रवार को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार, हजारीबाग के कारोबारी मोहम्मद इजहार अंसारी से जुड़े रांची, हजारीबाग व रामगढ़ के 14 ठिकानों पर छापेमारी की।

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने केंद्र सरकार से उम्मीद जताई कि वह गोवध पर अंकुश लगाने और गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए उचित फैसला लेगी।

उत्तर प्रदेश के देवरिया में युवक की हत्या का बड़ा मामला सामने आया है. एक युवक की हत्या कर दी गई, इसके बाद उसकी दोनों आंखें भी निकाल ली गईं.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.