Friday, September 25

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-चीन…

Read More

दिल्ली उच्च न्यायालय ने माना है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनकी बेटी गोवा में एक विवाद के केंद्र में एक रेस्तरां-सह-बार के मालिक नहीं हैं और न ही उनके पक्ष में लाइसेंस जारी किया गया था, और तीन कांग्रेस नेताओं के बयान के खिलाफ कहा वे “दुर्भावनापूर्ण इरादे से फर्जी” प्रतीत होते हैं।

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और TDP संस्थापक एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी का शव उनके हैदराबाद स्थित घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है।

चॉल भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत को 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेजा गया है। ED ने कोर्ट में बताया कि संजय राउत लगातार गवाहों को धमकाने और सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट में ED ने संजय राउत की 8 दिन की कस्टडी मांगी थी। संजय राउत के वकील ने उनके खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कांग्रेस के चार सदस्यों का निलंबन रद्द कर दिया।
जिन सासंदों का निलंबन रद्द किया गया है उनमें मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, ज्योतिमणि और राम्या हरिदास का नाम शामिल है। निलंबन वापस लिए जाने के साथ ही मानसून सत्र में सदन के भीतर पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध खत्म हो गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि बुधवार (3 अगस्त) को मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा।

बनर्जी ने कहा, “हम बुधवार को कैबिनेट में 4-5 नए चेहरे होंगे।”

बता दे कि सीएम ममता का यह फैसला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एसएससी भर्ती धोखाधड़ी के सिलसिले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद आया है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी नेता संजय राउत के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
बता दें कि ठाकरे उपनगरीय भांडुप में राउत के घर गए थे। राउत और ठाकरे करीबी दोस्त माने जाते हैं। प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही राउत को कोर्ट में पेश करेगा।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.