Tuesday, September 22

जिले

विकास चंद्र त्रिपाठी संभल के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत संभल के पिछले…

Read More

चुनाव आयोग ने मैनपुरी और इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) से मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में चल रहे उपचुनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग पर ईसीआई के निदेशरें के उल्लंघन के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। चुनाव आयोग ने उनसे कारण बताने को कहा कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मेरी तुलना रावण से करने के लिए सिखाया गया. प्रधानमंत्री मोदी मध्य गुजरात के पंचमहल जिले के कलोल तालुका में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, यहां दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा.

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश के तीन हवाई अड्डों, नई दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु के लिए डिजी यात्रा का शुभारंभ किया। डिजी यात्रा की परिकल्पना हवाई अड्डों पर चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी (एफआरटी) पर आधारित यात्रियों के संपर्क रहित और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक गोपाल राव येवतिकर का बुधवार 30नवंबर को निधन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतिम यात्रा में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ प्रचारक ने उनके जैसे कई स्वयंसेवकों को तैयार किया और वह केवल स्वयंसेवक नहीं बल्कि एक विचारधारा थे।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि केंद्र सरकार गोवा में आर्थिक अवसरों का विस्तार करने के लिए वे सभी उपाय करेगी जो इसकी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के लिए जरूरी हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा को गाजियाबाद की वसुंधरा कालोनी से गिरफ्तार किया है. वह एक अपॉर्टमेंट में तीन साथियों के साथ रह रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 25 हजार रुपये का इनाम था.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.