Saturday, September 19

हिमालयी राज्य

खालिस्तान समर्थक और अमृतपाल के साथियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी दी है। धमकी भरे संदेश में कहा कि हमारी लड़ाई भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से है। असम के मुख्यमंत्री इस बीच में न पड़ें।

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत रोजगार कार्यकारी समूह (ईडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 03 से 05 अप्रैल, 2023 तक असम के गुवाहाटी शहर में आयोजित होने वाली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 2500 करोड़ रुपये लागत की उन 11 अलग-अलग योजनाओं के लिए मिजोरम के लोगों को बधाई दी है, जिनका उद्घाटन या शिलान्यास कल केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत 75 प्रतिशत कवरेज के लक्ष्‍य को पार करने और 1.73 लाख ग्रामीण परिवारों को पीने का पानी उपलब्ध कराने की उपलब्धि को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री और उनकी टीम को बधाई दी है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मिज़ोरम की राजधानी आइज़ॉल में 2415 करोड़ रूपए के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथांगा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर सिविल सेवा (एमसीएस) के दो अधिकारियों सहित 9 अधिकारियों को हाल ही में निलंबित कर दिया गया था और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को भूमि रिकॉर्ड हेरफेर से संबंधित कई मामलों में हिरासत में लिया गया था।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.