Sunday, September 20

हिमालयी राज्य

शासन ने आईएएस व पीसीएस अफसरों को प्रमोशन देकर नए साल का तोहफा दिया है। नौ साल की सेवा पूरी करने वाले 13 आईएएस अफसरों को शासन ने 6600 से 7600 ग्रेड का कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान दे दिया है। इस संबंध में सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने शासनादेश जारी कर दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें अपनी यात्रा के दौरान कोरोना को लेकर जारी मानदंडों का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक चिट्ठी लिखी है।

“हमारे लिए नॉर्थ ईस्ट, आखिरी छोर नहीं बल्कि सुरक्षा और समृद्धि के गेटवे हैं। राष्ट्र की सुरक्षा भी यहीं से सुनिश्चित होती है और दूसरे देशों से व्यापार-कारोबार भी यहीं से होता है। नॉर्थ ईस्ट विवादो का बॉर्डर नहीं विकास का कॉरिडोर है।” ये बात पीएम मोदी ने मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

देश की राजधानी दिल्ली, बिहार-यूपी-राजस्थान सहित भारत के कई हिस्सो में ठंड बढ़ती जा रही है. पूर उत्तर भारत में मंगलवार की सुबह ठंड और कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कोहरे और ठंड को लेकर अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं हिमाचल प्रदेश और पंजाब में घने से बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है.

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को 19 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2022 तक देशव्यापी सुशासन सप्ताह समारोह का उद्घाटन किया। इसके अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” अभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ भी किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) की बैठक को संबोधित किया। यह बैठक पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह का प्रतीक है, जिसका औपचारिक उद्घाटन 1972 में हुआ था।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.