Sunday, September 20

हिमालयी राज्य

भारत माता के प्रति उत्तराखंड की भूमि और वहां के वासियों ने महान योगदान किया है- राष्ट्रपति मुर्मू

हिमाचल विधानसभा की काफी अहम मानी जाने वाली रामपुर (एससी) सीट पर कड़े मुकाबले में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस उम्मीदवार नंद लाल ने भारतीय जनता पार्टी के कौल सिंह को शिकस्त दी. चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के नंद लाल 28397 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को 27830 वोट मिले.

हिमाचल प्रदेश की सबसे अहम सीटों में से एक श्री रेणुकाजी पर कड़े मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. दोनों उम्मीदवारों के बीच का मुकाबला शुरुआत से ही काफी नजदीकी रहा. बीजेपी के रंधीर शर्मा ने यहां कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को शिकस्त दी.

गुजरात विधानसभा चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड तोड़ती हुई दिख रही है, वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने का ‘रिवाज’ बदलता हुआ नहीं दिख रहा है. गुजरात में शाम 5 बजे तक 139 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से भाजपा ने 120, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी ने चार, समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है.

गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है. दोपहर 12.30 बजे तक के अपडेट के अनुसार बीजेपी 155 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस में भारी गिरावट देखी गई. वह केवल 18 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 6 सीटों पर आगे चल रही है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है. प्रदेश में एक बार फिर सरकार बदलने का रिवाज कायम रहा. चुनाव आयोग के मुताबिक प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में कांग्रेस 40 सीटों पर आगे हैं और कई सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.