Sunday, September 20

हिमालयी राज्य

उत्‍तराखंड में मंगलवार को पौड़ी जिले में बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। कल देर रात राहत बचाव कार्य चलाने के बाद आज बुधवार को तड़के दोबार रेक्‍क्‍यू शुरू किया गया। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार अब तक खाई से 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में करीब 45 लोग सवार थे।

उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में शनिवार की सुबह हिमस्खलन हुआ है. राहत की बात यह है कि इससे केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है. इस खबर की जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी है. घटना का एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है, जिसमें हिमस्खलन का नजारा देखा जा सकता है.

हिमाचल कांग्रेस को चुनाव से पहले एक और झटका लगा है। हिमाचल कांग्रेस के एक और कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए है। हर्ष केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए।

अंकिता भंडारी निर्मम हत्याकांड के बाद जहां पूरे उत्तराखंड की जनता में बेहद आक्रोश दिखाई दे रहा है तो वहीँ मीडिया ने जिस तरीके से इस मामले को उठाया और सरकार भी इस मामले बेहद संजीदा दिखाई दे रही है। आज अंकिता भंडारी हत्याकांड से आहत होकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रदेश में जहाँ कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने / चौकी स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर शीघ्र इस विषय पर आदेश जारी करने का आग्रह किय।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि घायल लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.