Sunday, September 20

हिमालयी राज्य

उत्तराखंड के ऋषिकेश में चिल्ला नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद कर लिया गया है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी है. सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं.

उत्तराखंड के परिवेश पर बनी फिल्म केदार के मुख्य अभिनेता और छोलिया मैन ऑफ उत्तराखंड के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता देवा धामी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुलाकात की।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ में पुनर्निर्माण परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की और राज्य सरकार को यह जांचने का निर्देश दिया कि आध्यात्मिक पर्यटन के लिए दो हिमालयी मंदिरों के पास के क्षेत्रों को कैसे विकसित किया जा सकता है।

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है. आप ने फतेहपुर विधानसभा सीट से डॉ राजन सुशांत को, नगरौटा से उमाकांत डोगरा को, लाहौल स्पीति से सुदर्शन जसपरा और श्री पोंटा साहिब से मनीष ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है.

अब असम के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण से संबंधित अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सोमवार को असम विधानसभा ने एक संशोधन विधेयक पारित कर इसे मंजूरी दी है। संसोधन विधेयक में फीस के नियमों से संबंधित अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने में फेल होने वाले निजी स्कूलों के लिए दंडात्मक उपायों को शामिल किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित राज्य पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत देश के विभिन्न राज्यों के गणमान्य व्यक्तियों के अभिनंदन के साथ शुरू की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, हरियाणा, मिजोरम, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों के पर्यटन मंत्री मौजूद थे।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.