Sunday, September 20

हिमालयी राज्य

हिमाचल प्रदेश मेंअगले 2-3 घंटों के दौरान कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल के कई इलाकों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ और भू-स्खलन से कई लोगों के मौत की खबर मिल रही है. आज ओडिशा के कई इलाकों में भारी से भारी की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि राज्य के उप -सेवा सेवा चयन आयोग के पेपर लीक की जांच तब तक जारी रहेगी जब तक कि जिम्मेदार व्यक्ति को पकड़ नही लिय़ा जाता।

उत्तराखण्ड के स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण हेतु एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ब्रह्म सिंह वर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोग का प्रथम प्रतिवेदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के प्रथम प्रतिवेदन की संस्तुति जनपद हरिद्वार के परिप्रेक्ष्य में अंतरिम संस्तुति है, जो अंतिम प्रतिवेदन के अधीन होगी।

हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. विधायक पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा दिल्ली में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए.

आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन के लिए असम जाने वाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें रोक दिया। ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने 2 दिन में मात्र 18 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसके बाद इसका सुपर फ्लॉप होना तय माना जा रहा है। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में ये इसका एक तिहाई भी निकालने की स्थिति में नहीं दिख रही है।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.