Saturday, September 19

हिमालयी राज्य

काउंसिल ऑफ टीचर्स एसोसिएशन (सीओटीए) के प्रतिनिधियों ने राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की और वर्तमान में नौ जिलों में राहत शिविरों के रूप में उपयोग किए जा रहे 28 स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की नियमित कक्षाएं संचालित करने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राजभवन मणिपुर में हिंसा प्रभावित 22 पूर्व सैनिकों/ईएसएम परिवारों को एक सादे समारोह में वित्तीय सहायता और राहत सामग्री कंबल और मल्टी यूटिलिटी बॉक्स (जंबो बॉक्स) के साथ 15,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक समयावधि में जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर में कुछ गिरोह के अवैध वन्‍यजीव व्‍यापार में लिप्‍त होने की जानकारी मिलने और उनके तेंदुए की खाल को बेचने के लिए ग्राहकों की खोजबीन करने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक विशेष ऑपरेशन की शुरुआत की, इसके पश्‍चात गिरोह के सदस्‍यों को पकड़ने के लिए एक विस्‍तृत योजना बनाई गई।

केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मणिपुर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वक्तव्य पर संसद भवन के बाहर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकार वार्ता की।

खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन-ऑयल पाम के अंतर्गत, राज्य सरकारों ने ऑयल पाम प्रसंस्करण कंपनियों के साथ मिलकर ‘मेगा ऑयल पाम वृक्षारोपण अभियान’ का शुभारंभ किया।

शीर्ष जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक और आज कोलकाता में होने वाली जी20 भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह (एसीडब्ल्यूजी) की अंतिम बैठक से पहले भारत भगोड़े आर्थिक अपराधियों के मामले में जी20 देशों के बीच सर्वसम्मति चाहता है ताकि भगोड़े आर्थिक अपराधियों का तेजी से प्रत्यर्पण और घरेलू स्तर पर तथा विदेश में भी संपत्ति की वसूली सुनिश्चित की जा सके।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.