Saturday, September 19

युवा

भारत के उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ आज अपनी एक दिवसीय राजस्थान यात्रा पर झुंझुनूं पहुंचे। अपने गृह जनपद पहुंचकर उपराष्ट्रपति जी ने प्रसिद्ध सूर्य मंदिर लोहार्गल और रानी शक्ति मंदिर में पूजा अर्चना की एवं राष्ट्र की संपन्नता और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम दूसरे कार्यकाल के जून 2020 से मई 2021 और जून 2021 से मई 2022 तक की अवधि में उनके द्वारा दिए गए भाषणों और संबोधनों में से संकलित कर दो खण्डों में रचित पुस्तकों ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का केंद्रीय सूचना और प्रसारण, खेल एवं युवा मामले के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस से आने के बाद बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा किया और चंद्रयान-3 की सफलता पर टीम इसरो को संबोधित किया।

समग्र समाचार सेवा कोलकाता, 26अगस्त। जादवपुर विश्वविद्यालय में नाबालिग छात्र स्वप्नदीप कुंडू की रैगिंग व…

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल सेवा टाइप 2 मधुमेह (डायबिटीज) मेलिटस जैसी जीवनशैली संबंधी विकारों से लेकर कोविड जैसे संक्रामक रोगों तक कई बीमारियों के विरुद्ध एक प्रभावी निवारक उपकरण बन सकती है।

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज सुबह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान राज्य में खेलो इंडिया के 33 केन्द्रों का शुभारंभ किया।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.