Saturday, September 19

सिनेमा

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को राहत देते हुए दो सप्ताह के भीतर सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में कम…

Read More

 बीते कुछ वक्त से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही चर्चा में बनी हुई हैं, जिसकी मुख्य वजह सुकेश चंद्रशेखर है। ऐसे में एक बार फिर 200 करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही से पूछताछ की गई। नोरा से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की गई और उनसे 50 से अधिक सवाल पूछे गए।

बहुमुखी कलाकार पपल्लवी तलवार समय समय पर अपने यू ट्यूब पर खुद के गए गाने प्रसारित करती रहती है गणेश चतुर्थी के अवसर पर गायक पल्लवी ने गणेश जी की आरती यू ट्यूब पर प्रसारित की जिसका लॉन्च महाराष्ट्र की केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्रीमती डॉ भारती प्रवीन पंवार जी एवम देश में कई बीजेपी के कई दायित्व निभा चुके राष्ट्रीय संघटक श्री प्रद्युमन कुमार जी एवम बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के राष्ट्रीय संयोजक श्री डॉ राजेंद्र फड़के जी के आशीर्वाद से हुआ

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों जमकर चर्चा में बने हुए हैं और वो अपनी प्रोफेसनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में कार्तिक आर्यन ने 200 करोड़ की फिल्म दी है जो उनके करियर को नए आयाम पर लेकर गई है. ऐसे में हाल ही में कार्तिक आर्यन ने पहली बार सारा अली खान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बातें की हैं. बता दें कि मीडिया में ऐसे चर्चे थे कि दोनों डेट कर रहे हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. कथित कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज को समन भेजा है. पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने मामले में हाल ही में दायर पूरक आरोपपत्र पर यह संज्ञान लिया है.

एक्ट्रेस और बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट हत्या मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. हरियाणा पुलिस ने सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से डीवीडी, लैपटॉप और कुछ कागजात चुराकर भागने वाले ऑपरेटर शिवम को हिरासत में लिया है. आरोप है कि शिवम सोनाली की हत्या के बाद सुबह फार्म में लगे 12 सीसीटीवी कैमरों की डीवीडी लेकर फरार हो गया था. पिछले 1 हफ्ते से पुलिस शिवम की तलाश में हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही थी.

कार्तिक आर्यन इन दिनों कामयाबी के नए शिखर पर मौजूद हैं और भूल भुलैया 2 की अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी सफलता का जश्न मना रहे हैं और साथ ही वो मीडिया और फैंस के बीच जमकर मशहूर हो रहे हैं. अब कार्तिक के चाहने वालों को उनकी अगली फिल्म ‘शहजादा’ का इंतजार है, जो अगले साल 10 फरवरी को सिमेनाघरों में आने वाली है. वहीं, लोगों से मिल रहे प्यार को बरकरार रखने के लिए कार्तिक आर्यन ने एक बड़ा कदम उठाया है.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.