समाज/संस्कृति

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद 20 दिसंबर, 2022 को भारत के राज्यों और जिलों के लिए सामाजिक प्रगति सूचकांक जारी करेगी। इस बारे में रिपोर्ट डॉ. अमित कूपर की अध्यक्षता में इंस्टीट्यूट फॉर कंपटीटिवनेस और माइकल ग्रीन की अध्यक्षता में सोशल प्रोग्रेस इंपीरेटिव ने तैयार की थी और देश के प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा इसे अनिवार्य किया गया था।

श्री शाह ने कहा कि जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है उसी समय प्रमुख स्वामी महाराज का शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और महंत स्वामी के हाथों से हुई।

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संग्रहालय बड़ी संख्या में लोगों का अपनी ओर ध्यानाकर्षण कर रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय संग्रहालयों और विज्ञान शहरों/ विज्ञान केन्द्रों/ नवाचार केन्द्रों की स्थापना करने के लिए संग्रहालय अनुदान योजना और विज्ञान संस्कृति संवर्धन योजना नामक दो योजनाओं का संचालन करता है।

अटल नवाचार मिशन (एआईएम), नीति आयोग और यूएनडीपी इंडिया ने 15 दिसंबर, 2022 को संयुक्त रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे बड़े युवा नवाचार अभियान, यूथ को:लैब का 5वां संस्करण लॉन्च किया। डॉ. चिंतन वैष्णव, मिशन निदेशक एआईएम, नीति आयोग और श्री डेनिस करी, डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव, यूएनडीपी इंडिया द्वारा इस संस्करण के आवेदन लॉन्च किए गए।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने भारत की पवित्र नदी गंगा को फिर से जीवंत करने के लिए नमामि गंगे पहल को प्राकृतिक को पुनर्जीवित करने वाली विश्व की 10 शीर्ष बहाली फ्लैगशिप पहलों में से एक के रूप में मान्यता दी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “सरकार के ठोस प्रयासों से, पिछले आठ वर्षों में एमबीबीएस सीटों में 87 प्रतिशत और पीजी सीटों में 105 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखी गई है।” मीडिया को जानकारी देते हुए श्री मांडविया ने देश में शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन लाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.