Browsing: अंतरराष्ट्रीय
उपभोक्ता कार्य विभाग के सचिव श्री रोहित कुमार सिंह ने आज भारतीय दाल संघों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि उपभोक्ता कार्य विभाग दालों का अधिकतम उत्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय किसानों का सहयोग करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सातवें संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महोत्सव के आयोजन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोत्सव का शुभारंभ करेंगी।
भारत सरकार का गृह मंत्रालय 18 और 19 नवंबर को नई दिल्ली में तीसरे मंत्रिस्तरीय ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु स्थित केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान हवाई अड्डे के अधिकारियों से भी बातचीत की, जहां उन्हें टर्मिनल-2 बिल्डिंग के मॉडल के संबंध जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने वहां स्थित अनुभव केंद्र की सुविधा का भी निरीक्षण किया और हवाई अड्डे के टर्निमल-2 के भीतरी रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां टर्मिनल-2 के बारे में एक लघु फिल्म भी देखी।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मुंबई में निवेशकों के एक गोल मेज सम्मेलन में भाग लिया। चौथे एनआईसीडीसी निवेशक गोल मेज सम्मेलन का आयोजन महाराष्ट्र औद्योगिक टाऊनशिप लिमिटेड (एमआईटीएल) द्वारा किया गया था।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को इस बात में कोई संदेह नहीं है कि राष्ट्रीय खेलों ने ही उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को एक बहुत बड़ा प्रोत्साहन दिया था।
नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (जनरल) डॉक्टर वी. के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने शनिवार को दिल्ली और देवघर के बीच इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री श्री हाफिजुल हसन, श्री निशिकांत दुबे, सांसद (लोकसभा) गोड्डा, झारखंड, श्री नारायण दास, विधान सभा सदस्य, देवघर, श्री सुनील सोरेन, विधान सभा सदस्य, दुमका, श्री राजीव बंसल, सचिव, नागरिक विमानन मंत्रालय तथा नागरिक विमानन मंत्रालय, झारखंड सरकार और इंडिगो के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 9 दिसंबर।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के 75 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने के बावजूद आज लगातार 35 वें…