Browsing: अध्यक्षता

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में सभी नए एम्स के केंद्रीय संस्थान निकाय (सीआईबी) की 6वीं बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, सांसद डॉ. अनिल जैन व श्री रमेश बिधूड़ी और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी.के. पॉल भी थे।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन की संचालन समिति के लिए आयोजित तीसरी बैठक की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छह और सात जनवरी, 2023 को दिल्ली में मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी में गति लाने के लिये यह एक और पहल की जा रही है। मुख्य सचिवों का इस तरह का पहला सम्मेलन जून 2022 को धर्मशाला में आयोजित किया गया था।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (एनएमएमएल) की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने शोध और युवाओं में बौद्धिकता को प्रोत्साहित करने तथा इतिहास को अधिक रुचिकर बनाने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 7 लोक कल्याण मार्ग पर एनएमएमएल सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में एनएमएमएल सोसाइटी की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर, 2022 को कोलकाता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। मोदी ने कहा कि परिषद की बैठक नमामि गंगे पहल को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश के लिए स्वास्थ्य को लेकर, देश में कोविड-19 की स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स की तैयारी, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति और कोविड-19 के नए वैरिएंट के उद्भव और उसकी स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गंगा विचार मंच (जीवीएम) की कार्यशाला की अध्यक्षता की। जीवीएम गंगा नदी के विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद का एक मंच है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा नमामि गंगे को प्राकृतिक दुनिया को पुनर्जीवित करने के लिए विश्व के शीर्ष 10 प्रमुख कार्यक्रमों से एक के रूप में मान्यता दिए जाने का जिक्र करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि यह मान्यता उन लोगों को समर्पित है, जो अपने ढंग से गंगा संरक्षण के लिए योगदान दे रहे हैं

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) के निदेशक मंडल की 32वीं बैठक बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा बोर्ड के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि किसानों के लिए बागवानी परियोजनाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया सरल की जाएगी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) सोसायटी की 36वीं वार्षिक आम सभा और नदियों को आपस में जोड़ने संबंधी विशेष समिति (एससीआईएलआर)की 20वीं बैठक का आयोजन किया गया।